Sukanya Samriddhi Yojana 2024: ₹250 का निवेश हर महीने करे, बेटी के लिए सरकार देगी पुरे 50 लाख रूपये, देखें डिटेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Sukanya Samriddhi Yojana 2024: अगर आप अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना में इन्वेस्टमेंट आज ही शुरू कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट ओपन कर सकती हैं। हर महीने थोड़ी-थोड़ी राशि का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, इस इन्वेस्टमेंट से कितना लाभ होता है आईए जानते हैं इसके बारे में…

Sukanya Samriddhi Yojana 2024 – Overview

योजना का नाम Sukanya Samriddhi Yojana 2024
योजना की शुरुआत केंद्र सरकार 
योजना के लाभार्थी बालिकाएं
योजना से मिलने वाले लाभ इन्वेस्टमेंट प्लान
आवेदन का तरीका ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/sukanya-samriddhi-yojna

 

Read Also – 

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है | What is Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार के माध्यम से शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत माता-पिता अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए इस योजना में अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। अकाउंट ओपन करने के बाद उसमें हर महीने ₹250 से लेकर 1.5 लाख रुपए सालाना का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इस इन्वेस्टमेंट पर बहुत ही अच्छा ब्याज मिलता है, जिसकी वजह से इन्वेस्ट की गई राशि तेजी से बढ़ने लगती है।

जब इन्वेस्टमेंट को 21 वर्ष पूरे हो जाते हैं तो एक बहुत बड़ी राशि माता-पिता को मिलती है, जिसका उपयोग वह अपनी बेटी की शादी शिक्षा और उसको फ्यूचर सिक्योर करने के लिए कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना क्यों शुरू हुई | Objectives of Sukanya Samriddhi Yojana

सामान्य तौर पर देखा जाता है कि बालिका के माता-पिता उसकी शादी के लिए कर्ज लेते हैं, उसकी शिक्षा के लिए भी कई बार कर्ज लेना पड़ता है और उसे कर्ज को वह जीवन भर चुकाते रहते हैं। कुछ माता-पिता की आर्थिक स्थिति इतनी खराब होती है कि वह अपनी जमीन बेचकर अपनी बालिका की शादी करते हैं, ऐसे में सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना काफी लाभदायक साबित हो रही है।

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत हर महीने ₹250 से लेकर 12500 रुपए तक का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। इस इन्वेस्टमेंट पर सरकार बहुत ही अच्छा ब्याज देती है। इसकी वजह से आपकी इन्वेस्ट की गई राशि धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। इन्वेस्ट की गई इस राशि पर सरकार द्वारा 8.2% का ब्याज दिया जा रहा है जिससे समय के साथ आपकी इन्वेस्ट की गई राशि बहुत ही तेजी से बढ़ने लगती है। जब यह इन्वेस्टमेंट मैच्योर हो जाता है तो आपको बहुत बड़ा फंड मिलता है। इसका उपयोग बालिका अपनी शिक्षा को पूरा करने अपने जीवन में आगे बढ़ने शादी के खर्चे में कर सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खोलने के लाभ | Benefits of Sukanya Samriddhi Account

  • सुकन्या समृद्धि अकाउंट आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर या नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाकर ओपन कर सकते हैं।
  • आप इस योजना के अंतर्गत अपनी 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका का अकाउंट ओपन आसानी से कर सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत आप हर महीने मिनिमम ₹250 की राशि इन्वेस्ट कर सकते हैं।
  • आप हर साल इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 1.5 लख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
  • यह एक सरकारी योजना है ऐसे में इसमें रिटर्न की गारंटी होती है और रिटर्न कम ज्यादा नहीं होता है।
  • जब बालिका की उम्र 18 वर्ष हो जाती है तो शिक्षा पर खर्च करने के लिए इस योजना में 50% पैसा निकाला जा सकता है।
  • योजना के अंतर्गत आपको 15 वर्ष तक प्रीमियम जमा करनी होती है।
  • जब 21 वर्ष पूरे हो जाते हैं तो इन्वेस्ट की गई राशि मैच्योर हो जाती है जिसे आप निकाल सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना में कितना ब्याज मिलता है | Sukanya Samriddhi Account Interest Rate

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत शुरुआत में 7% का ब्याज मिलता था जिसे पिछले साल बढ़कर 8% किया गया था। 2024 की दूसरी तिमाही में इस ब्याज राशि को बढ़ाकर 8.2% कर दिया गया है ऐसे में आपको अब इन्वेस्टमेंट करने पर ज्यादा रिटर्न की गारंटी है।

सुकन्या समृद्धि योजना कितना इन्वेस्टमेंट कर सकते है | Investment Limit in Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत आप हर महीने ₹250 का मिनिमम इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। हर महीने आप अधिकतम 12500 का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट ओपन कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता | Eligibility of Sukanya Samriddhi Yojana

  • योजना के अंतर्गत भारत में निवास कर रहे परिवार की सभी बालिकाएं पात्र हैं।
  • अकाउंट ओपन करते समय बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम रहनी चाहिए।
  • एक बालिका के नाम से एक ही सुकन्या समृद्धि अकाउंट ओपन किया जा सकता है।
  • एक परिवार की दो बेटियां इस योजना में अकाउंट ओपन कर सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के दस्तावेज | Documents Required For Sukanya Samriddhi Yojana

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ओपन करने की प्रक्रिया | How to Apply in Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत अगर आप अपना अकाउंट ओपन करना चाहते हैं तो नीचे आपको पूरी जानकारी बताई जा रही है। आपको इसे ध्यान से फॉलो करना है ताकि कोई भी गलती आपसे ना हो जाए।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करना है।
  • इस पोस्ट ऑफिस में जाकर आपको सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन की जानकारी देनी है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी और पासपोर्ट साइज फोटो चिपका देना है, माता-पिता और बच्चे के दस्तावेज लगा देना है।
  • इसके बाद इस आवेदन फार्म को आपको दोबारा से इस ब्रांच में जमा करवा देना है।
  • आपका अकाउंट ओपन कर दिया जाता है और अकाउंट संबंधी जानकारी आपको उपलब्ध करवा दी जाती है।

More USE Full Links For – You 

Join Our WhatsApp Group ➡ Click Here for Join Now ✅
Join Our Telegram Group   ➡ Click Here for Join Now ✅
आधिकारीक वेबसाइट             ➡ यहां पर क्लिक करें              ✅
यह भी जाने –

Leave a Comment