Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024: सरकार 10 लाख का लोन देगी बेरोजगार नागरिकों को, मिलेगी 5 लाख की छूट, ऐसे करे आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024 | Laghu Udyami Yojana 2024 | लघु उद्यमी योजना 2024 : बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। बिहार सरकार भी अपने राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका देने या खुद का बिजनेस शुरू करने का मौका देने के लिए योजना चलाती है, जिसका नाम मुख्यमंत्री उद्यमी योजना है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके कैसे आप लोन प्राप्त कर सकते हैं और आपको इसमें सरकार कितनी आर्थिक सहायता करती है। इसकी पूरी जानकारी आर्टिकल में आपको मिल जाएगी।

आज इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024 के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी। अगर आप भी बेरोजगार हैं और इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ उठाना चाहते हैं तो आर्टिकल में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े।

Table of Contents

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024 – एक नजर 

Name of Scheme Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024
Started By Bihar Government
Benefit Amount 10 Lakh Rupees
Official Website https://udyami.bihar.gov.in/
Year 2024

 

Read Also – 

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में जानकारी | What is Mukhyamantri Udyami Yojana

बिहार सरकार ने राज्य में निवास कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की है। योजना के माध्यम से बेरोजगार युवा जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं। उनको खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन प्रति सरकार द्वारा मिलती है। इस राशि का उपयोग करके वह खुद का बिजनेस या उद्योग धंधा शुरू कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के शुरू करने के पीछे उद्देश्य | Objectives Related to Mukhyamantri Udyami Yojana

योजना के अंतर्गत सरकार आर्थिक मदद देकर राज्य के बेरोजगार युवाओं को सूक्ष्म, लघु उद्योग से जोड़ना चाहती है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आए और यह लोग अपना खुद का व्यापार शुरू करके अपना जीवन यापन कर पाए। इस प्रकार से बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी और बेरोजगार युवाओं को एक बेहतरीन ढंग से जीने का जरिया भी मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में कितना लोन मिलता है | Mukhyamantri Udyami Yojana Loan Amount

योजना के अंतर्गत सरकार आपको खुद का उद्योग धंधा शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध करवाती है, योजना के अंतर्गत सरकार आपको 50% तक की सब्सिडी भी देती है। ऐसे में आपको सिर्फ ₹500000 के लोन पर ही ब्याज देना होता है। ब्याज की दर मात्र एक प्रतिशत होती है जिसे आपको चुकाने के लिए 84 किस्ते देनी होती है।पूरी प्रक्रिया को बहुत ही आसान बनाया गया है जिससे आम नागरिकों को बहुत लाभ होता है।

लोन मिलने पर कितना ब्याज लगता है | Mukhyamantri Udyami Yojana me Byaj

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत आपको 10 लाख रुपए तक की राशि लोन के रूप में मिल जाती है, जिसमें सिर्फ आपको ₹500000 की राशि पर ही ब्याज देना होता है। आप ऐसा कह सकते हैं कि यह राशि आपके बिना किसी ब्याज के मिल रही है क्योंकि आपसे नाम मात्र का 1% ब्याज यहां पर लिया जाता है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में आवेदन करने का फायदा | Mukhyamantri Udyami Yojana Ke Fayde

  • योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की बेरोजगार युवाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता राशि मिलती है।
  • योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए की राशि मिलने पर सिर्फ ₹500000 ही वापस चुकाने होते हैं, बाकी ₹500000 की सरकार सब्सिडी दे देती है।
  • इस प्रकार की योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त करके युवा खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं जैसे बेरोजगारी दर में गिरावट आती है और राज्य में उद्योग धंधों को बढ़ावा मिलता है।
  • इस लोन की राशि को चुकाने के लिए आपको 84 किस्तों का समय मिल जाता है।
  • योजना के अंतर्गत आपको स्किल ट्रेनिंग के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता राशि अलग देता है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से जुड़े महत्वपूर्ण पॉइंट | Important Points Related to Mukhyamantri Udyami Yojana

  • योजना के अंतर्गत जो बेरोजगार युवा पहली बार उद्योग धंधा करना चाहते हैं सिर्फ उनको ही लाभ दिया जाता है।
  • योजना के अंतर्गत आपको स्किल ट्रेनिंग और प्रशिक्षण के लिए भी 25000 रुपए तक की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा मिलती है।
  • योजना के माध्यम से आपको जितनी आर्थिक सहायता राशि मिलती है उसमें से 50% का अनुदान दिया जाता है बाकी 50% आपको आसान मासिक किस्तों में चुकाना होता है जिसके लिए आपको 7 साल का समय मिल जाता है।

योजना में आवेदन करने की पात्रता | Eligibility Criteria of Mukhyamantri Udyami Yojana

  • बिहार के स्थाई निवासी नागरिकों को योजना का लाभ मिलेगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास करंट अकाउंट होना जरुरी है।
  • जो उद्योग आप करना चाहते है उसकी जानकारी।
  • आवेदक की ऐज लिमिट 18 – 50 साल होना जरुरी है।
  • आवेदक के पास आईटीआई, पोलिटेक्निक डिप्लोमा या डिग्री होना जरुरी ।
  • आवेदक गरीब परिवार से या SC, ST, EBC, Female होना जरुरी।

जरुरी दस्तावेज जो आवेदन में काम आएंगे | Documents Required for Apply in Mukhyamantri Udyami Yojana

  • निवास प्रमाण पत्र
  • मैट्रिक प्रमाण पत्र
  • इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र
  • हस्ताक्षर का नमूना
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाती प्रमाण पत्र

इस प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन करे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में | How to Apply Online in Mukhyamantri Udyami Yojana

Step I – Registration

  • सबसे पहले आपको Mukhyamantri Udyami Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज अपने डिवाइस में ओपन कर लेना है।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024
  • होम पेज पर ही आपको Registration का विकल्प नजर आ रहा होगा उस पर क्लिक कर दे।
  • फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा तो उसमे जो भी जानकारी पूछी जाये आपको दर्ज कर देना है।
  • यहाँ पर आपको अपने मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज कर देना और वेरीफाई कर देना है।
  • जिससे आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Step II – Login and Apply 

  • इसके बाद आपको लोगिन के विकल्प पर क्लिक करके अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लोगिन कर लेना है ।
  • लोगिन करने के बाद एक आवेदन फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024
  • यहाँ पर आपको अपनी पर्सनल, एजुकेशनल, फैमिली, बिज़नस, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइनेंसियल आदि जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी इस आवेदन फॉर्म में अपलोड करनी है ।
  • इसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की सिलेक्शन लिस्ट कैसे देखें | Check Udyami Yojana Selection List

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको नवीनतम गतिविधियाँ देखने का विकल्प मिलेगा 
  • उस पर क्लिक करे और उसके बाद  मुख्यामंत्री उद्यमी योजना 2024 का राँडोमिज़ेशन परिणाम जानने के लिए यहाँ क्लिक करें  का विकल्प आपको नजर आ रहा होगा उस पर क्लिक कर दे
  • आपके सामने स्क्रीन पर सिलेक्शन लिस्ट खुल जाएगी जिसमे आप अपना नाम देख सकते है

सारांश | Conclusion

बहुत सारी युवा पढ़ी-लिखे होने के बावजूद भी कोई रोजगार प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल में दी गई है जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इसी प्रकार की जानकारी नियमित रूप से पाना चाहते हैं तो हमारे पोर्टल पर विजिट करते रहे।

More USE Full Links For – You 

Join Our WhatsApp Group ➡ Click Here for Join Now ✅
Join Our Telegram Group   ➡ Click Here for Join Now ✅
आधिकारीक वेबसाइट             ➡ यहां पर क्लिक करें              ✅
यह भी जाने –

 

 

 

 

Leave a Comment