CBSE 10th 12th Board Result Declared: अचानक जारी हुआ सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे चेक करे अपना परीक्षा परिणाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

CBSE 10th 12th Board Result Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 2 दिन पहले ही बताया गया था कि, 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 20 मई के बाद जारी किया जाएगा। लेकिन अचानक से सीबीएसई बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट के ऊपर 10वीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी छात्र अपनी 10वीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह अच्छी खबर है। बोर्ड की तरफ से अचानक इस प्रकार से रिजल्ट जारी किए जाने की वजह से सभी बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे हैं। अगर आप भी सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड के छात्र हैं तो यहां पर हम आपको आपके रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं

CBSE 10th 12th Board Result 2024 – Overview

Exam Board Central Board of Secondary Examination (CBSE)
Exam Year 2024
Class 10th 12th
CBSE 10th 12th Board Result Release Date 13 May 2024
Result Name CBSE 10th 12th Board Result
CBSE 10th 12th Result 2024 Status Released
Official Website cbseresults.nic.in

कैसा रहा CBSE 10th 12th Board Result 2024

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। 12वीं बोर्ड का इस साल यह परिणाम 87.98% रहा है। पिछले साल की बात करें तो 0.65% रिजल्ट अच्छा रहा है। परीक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो 93.60% बच्चे पास हुए हैं।

CBSE 10th 12th Board Result 2024 – Girl Boys Ratio

सीबीएसई 12वीं बोर्ड के रिजल्ट की बात करें तो लड़के और लड़कियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। एक बार फिर से लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 6.4% ज्यादा अच्छा रहा है। इस रिजल्ट की बात करें तो 85.12% लड़के पास रहे हैं। वहीं 91.52% लड़कियां पास रही हैं।

दसवीं बोर्ड को लेकर लड़के और लड़कियों में किसका प्रतिशत ज्यादा रहा है। इसकी जानकारी अभी तक बोर्ड नहीं जारी नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि दसवीं बोर्ड की परीक्षा में भी लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

कौन से शहर का रिजल्ट रहा सबसे अच्छा

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट की बात करें तो लगभग सभी शहरों में रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। इस बार केरल का त्रिवेंद्रम शहर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के मामले में टॉप पर रहा है, यहां पर 99.91% बच्चे पास रहे हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान की बात करें तो दिल्ली का ईस्ट जोन दूसरी पोजीशन पर रहा है। 94.51% बच्चे यहां के पास हुए हैं। वेस्ट दिल्ली का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा है और इस लिस्ट में तीसरा स्थान बनाया है, 95.64% बच्चे पास रहे हैं।

CBSE 10th 12th Board Result
CBSE 10th 12th Board Result

 1 लाख से अधिक बच्चे देंगे कंपार्टमेंट एक्जाम

इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 1700041 स्टूडेंट ने परीक्षा दी है। इस परीक्षा के अंदर 7126 सेंटर पर स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इस बार यह रिजल्ट 87.98% रहा है, इसके बाद कल 122170 बच्चे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले हैं।

दसवीं बोर्ड परीक्षा की बात करें तो 93.60% रिजल्ट रहा है। इसके बाद भी 1.32 लाख बच्चे इस बार कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। इसकी फुल डिटेल सीबीएसई बोर्ड जल्द ही जारी कर देगा।

CBSE 12th Board Exam कब हुए थे?

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस बार की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच में आयोजित हुई थी। इस दौरान 12वीं बोर्ड के एग्जाम आयोजित किए गए। दसवीं बोर्ड की बात करें तो 15 फरवरी से लेकर 13 मार्च के बीच में एग्जाम आयोजित किए गए। 10वीं और 12वीं बोर्ड के मिलाकर 39 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट ने इस साल परीक्षा दी है।

CBSE 10th Board Result Direct LInk

CBSE 12th Board Result Direct LInk

CBSE 10th 12th Board Result कैसे चेक करें?

अगर आपने इस साल दसवीं या 12वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी है, तो रिजल्ट जारी हो चुका है। नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताई जा रही है। उसे फॉलो करके आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • इस आर्टिकल में ऊपर हमने आपको सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी किए गए 10वीं और 12वीं बोर्ड के डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिए गए हैं, आप इनमें से किसी लिंक पर क्लिक करें।
CBSE 10th 12th Board Result
CBSE 10th 12th Board Result
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जहां पर आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी।
  • यह जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
  • इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

सारांश

कुछ समय पहले ही सीबीएसई बोर्ड द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके अनुसार 20 मई 2024 के बाद CBSE 10th 12th Board Result जारी होने वाले थे। लेकिन सीबीएसई ने सभी को चौंकाते हुए आज 13 मई को ही दोनों बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दी है। ऊपर आर्टिकल में हमने आपको यह रिजल्ट चेक करने से संबंधित और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा दी है। उम्मीद करते हैं कि देगी जानकारी थी आप संतुष्ट होंगे।

More USE Full Links For –  You 

Join Our WhatsApp Group ➡ Click Here for Join Now ✅
Join Our Telegram Group   ➡ Click Here for Join Now ✅
आधिकारीक वेबसाइट             ➡ यहां पर क्लिक करें           ✅

 

यह भी जाने –

 

 

 

 

Leave a Comment