Lakhpati Didi Yojana 2024: महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा है। हाल ही में जब फरवरी 2024 में बजट पेश किया गया था, उस समय देश की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी योजना की घोषणा की थी। बजट में बताया गया था कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर आप एक महिला है और योजना का लाभ उठाना चाहती है तो इसकी जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जाएगी।
इस आर्टिकल को पढ़कर आपको पता चलेगा कि Lakhpati Didi Yojana का लाभ कौन-कौन सी महिलाओं को मिलेगा? क्या आपको इस योजना का लाभ मिलेगा? आपको इस योजना का लाभ किस प्रकार से मिल सकता है? कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी? साथ ही आवेदन की प्रक्रिया कैसी है? इसकी जानकारी आपको मिलेगी। आईए जानते हैं इसके बारे में…
Lakhpati Didi Yojana 2024 – Overview
योजना का नाम | Lakhpati Didi Yojana 2024 |
लाभ सामग्री | Government Scheme |
आवेदन का माध्यम | OFFLINE |
योजना Types | Goverment |
आधिकारीक वेबसाइट | https://www.india.gov.in/ |
Read Also –
- Ladli Behna Yojana Eligibility: लाड़ली बहना योजना का लाभ किसे मिलता है? जाने योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- PM Kisan Beneficiary Status: 17वीं क़िस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, ऐसे चेक करे अपनी बेनेफिसियरी स्टेटस
- PM Vishwakarma Yojana 2024: मिलेगा 3 लाख का लोन, विश्वकर्मा समुदाय की 140 जातियों के लिए सरकारी योजना फ्री ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट
- Best Government Scheme for Women : महिलाओं के लिए सरकारी योजनायें, आवेदन करने पर मिलेगा लाखों रूपये का फायदा
लखपति दीदी योजना क्या है | Lakhpati Didi Yojana Kya Hai
बहुत सारी महिलाएं ऐसी है जो खुद कर रोजगार करना चाहती है लेकिन घर से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिलता। इन महिलाओं के लिए फ्री में स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था सरकार कर रही है। जब कोई महिला खुद का रोजगार करना चाहती है, तो सरकार बहुत कम ब्याज पर लोन उपलब्ध करवाती है। ताकि महिलाएं बिजनेस करें और आगे बढ़ सके। ऐसी महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम करती हैं, उनको इस योजना का लाभ दिया जाता है।
योजना के अंतर्गत फ्री में स्किल ट्रेनिंग देकर महिलाओं को रोजगार करने योग्य बनाया जाता है। स्किल ट्रेनिंग के दौरान अपनी पसंद की स्किल सीख कर महिलाएं आगे बढ़ सकती है। जब अपना स्वरोजगार शुरू करती है तो सरकारों ने ₹100000 से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन बहुत कम ब्याज दर पर दिया जाता है। सामान्य तौर पर बिना किसी ब्याज के ही यह लोन दे दिया जाता है।
क्यों शुरू की गई लखपति दीदी योजना | Objectives of Lakhpati Didi Yojana
योजना के अंतर्गत देश में निवास कर रही सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का उद्देश्य रखा गया है। ऐसे में कोई भी महिला जो खुद का रोजगार शुरू करना चाहती है तो वह स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़कर ₹100000 से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकती है। इस लोन का उपयोग अपने लिए रोजगार शुरू करने में कर सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ऐसी स्थिति में महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी और अपना परिवार का पालन पोषण कर सकती है।
लखपति दीदी योजना के नए अपडेट | Latest Update of Lakhpati Didi Yojana
जब इस योजना की शुरुआत हुई थी तो एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया था। बाद में इस योजना के अंतर्गत लक्ष्य को बदला गया और दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का टारगेट फिक्स किया गया। लेकिन सरकार ने एक बार फिर से इसे संशोधित कर दिया है और अब कुल 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत अब तक करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव आने की जानकारी मिली है।
लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के फायदे क्या है | Benefits of Lakhpati Didi Yojana
- योजना के अंतर्गत कोई भी महिला जो खुद का रोजगार करना चाहती है, बिजनेस करना चाहती है वह ₹100000 से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज की प्राप्त कर सकती है।
- इस योजना के अंतर्गत अब तक सरकार ने एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया है।
- योजना के माध्यम से अब कुल 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- ऐसी महिलाएं जो रोजगार तो करना चाहती है लेकिन उन्हें कोई भी काम नहीं आता तो सरकारों उन्हें स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार करने योग्य बनाती है।
- महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई प्रकार की छोटी-छोटी स्किल डेवलपमेंट कोर्स और वोकेशनल ट्रेनिंग उनको उपलब्ध करवाती है, साथ ही एंटरप्रेन्योर बनने की ट्रेनिंग उन्हें देती है।
- योजना के अंतर्गत महिलाओं को डिजिटल माध्यम से बैंकिंग सेवाओं का लेनदेन करना सिखाया जाता है और इसके लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है।
- योजना के माध्यम से महिलाओं को काम करने के लिए, बिजनेस करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
लखपति दीदी योजना का लाभ किसे मिलेगा | Eligibility of Lakhpati Didi Yojana
- भारत के अंदर निवास करने वाली प्रत्येक महिला जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक परंतु 50 वर्ष से कम है तो वह योजना में आवेदन करके इसका लाभ उठा सकती है।
- ऐसी महिलाएं जो किसी भी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम कर रही हैं, वह इस योजना का लाभ ले सकती है।
- योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिला के परिवार की इनकम ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी का सदस्य नहीं होना चाहिए।
इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी | Documents Required for Lakhpati Didi Yojana
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं | Lakhpati Didi Yojana Me Avedan Kaise Kare
अभी तक सरकार द्वारा Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं मांगे गए हैं। अभी आप इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी जा रही है।
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
- यहां पर विजिट करके आपको बताना होगा कि आप लखपति दीदी योजना का आवेदन फार्म लेना चाहते हैं।
- आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमें जो भी जानकारी पूछी जा रही है, सभी दर्ज करके अपनी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी इसके साथ लगा दे।
- इसके बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो सही स्थान पर लगाये और सही स्थान पर सिग्नेचर भी करें।
- इसके बाद इस आवेदन फार्म को आपको इसी ऑफिस में जमा करवा देना है, जहां से आपने इसे प्राप्त किया है।
- आवेदन फार्म जमा करवाने के बाद आपको एक रसीद मिल जाती है, जिसे अपने पास सुरक्षित रखना है, यह भविष्य में आपका काम आ सकती है।
सारांश | Conclusion
महिलाओं की आर्थिक स्थिति हमेशा से ही कमजोर रही है, अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी आजीविका के लिए पुरुष पर निर्भर रहती है। लेकिन सरकार द्वारा चलाई जा रही Lakhpati Didi Yojana महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधर रही है, साथ ही उनको आत्मनिर्भर बनने का मौका दे रही है। उम्मीद करते हैं सभी माता बहनों और महिलाओं को यह दी गई जानकारी काफी अच्छी लगी होगी। आपका किसी भी प्रकार का सवाल हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। जानकारी को दूसरों के साथ भी शेयर करें और हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
More USE Full Links For – You
Join Our WhatsApp Group ➡ | Click Here for Join Now ✅ |
Join Our Telegram Group ➡ | Click Here for Join Now ✅ |
आधिकारीक वेबसाइट ➡ | यहां पर क्लिक करें ✅ |
यह भी जाने –
- Balika Samridhi Yojana 2024: बालिका समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करे, एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी
- PM Svanidhi Yojana Apply Online 2024: सड़क पर ठेला लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन, ऐसे करे आवेदन