Mahtari Vandana Yojana cg state gov in | महतारी वंदन योजना 2024 क्या है? जाने इसके लाभ और पात्रता, आवेदन हुए शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mahtari Vandana Yojana cg state gov in: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत कुछ समय पहले ही की गई है। अब इस योजना की चर्चा पूरे देश में हो रही है, क्योंकि इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को ₹12000 की आर्थिक सहायता हर साल की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को ₹1000 हर महीने उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाते हैं। योजना के पहले चरण में राज्य की 70 लाख से भी अधिक महिलाओं ने आवेदन किया और इस समय लाभ प्राप्त कर रही हैं।

आज इस आर्टिकल में हम महिलाओं के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी आपको प्रदान करने वाले हैं। अगर आप इस में आवेदन करके इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

Mahtari Vandana Yojana cg state gov in 2024 – Overview

योजना का नाम Mahtari Vandana Yojana 2024
योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार 
योजना के लाभार्थी विवाहित महिलाएं
योजना से मिलने वाले लाभ आर्थिक सहायता
आवेदन का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/  

 

Read Also – 

महतारी वंदन योजना क्या है | What is Mahtari Vandana Yojana

इस योजना को राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। ₹1000 की राशि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है। इस राशि का उपयोग महिलाएं अपने दैनिक जीवन के खर्च और अपनी निजी जरूरत के लिए कर सकती है। योजना के पहले चरण में फरवरी 2024 महीने में आवेदन मांगे गए थे, जिसमें 70 लाख से भी अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था। इसके बाद पात्र महिलाओं की सूची जारी की गई थी।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

महतारी वंदन योजना को शुरू करने का कारण | Objectives of Mahtari Vandana Yojana

योजना के अंतर्गत महिलाओं के साथ समाज में जो भेदभाव होता है, उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाना साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ाया जा रहा है। महिलाओं के आर्थिक स्थिति सुधरेगी तो वह परिवार में कुछ अहम भूमिका निभा सकती है। इसी वजह से इस योजना की शुरुआत की गई है।

महतारी वंदन योजना में आवेदन से लाभ | Benefits of Mahtari Vandana Yojana

  • योजना के अंतर्गत महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • योजना के अंतर्गत महिलाओं की बैंक अकाउंट में हर साल ₹12000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना को चल रहा है।
  • योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक अकाउंट में यह आर्थिक सहायता राशि, डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से भेज दी जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से विवाहित, तलाकशुदा, विधवा और प्रत्येकता महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
  • हर महीने किस्तों के रूप में यह है राशि आपको मिलती रहेगी, जिसका लाभ अपने बैंक अकाउंट से पैसे निकाल कर उठा सकते हैं।

महतारी वंदन योजना में आवेदन की पात्रता | Eligibility of Mahtari Vandana Yojana

  • ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक है लेकिन 60 वर्ष से कम है सिर्फ उनको ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • योजना में लाभ उठाने वाली महिला का छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिला की परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होना जरूरी है।
  • योजना के अंतर्गत अगर परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है तो महिलाओं को लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले परिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ बिल्कुल नहीं मिलेगा।
  • विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को योजना में लाभ दिया जाएगा।

महतारी वंदन योजना के लिए जरुरी दस्तावेज | Documents Required For Mahtari Vandana Yojana

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विवाह का प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा होने का प्रमाण
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महतारी वंदन योजना में आवेदन कैसे करे | How to Apply in Mahtari Vandana Yojana

योजना के अंतर्गत अभी सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर विजिट करना है और यहां पर जाकर आपको बताना है कि आप महतारी वंदन योजना में आवेदन करना चाहती हैं। अपने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र से आपको आवेदन फॉर्म मिल जाएगा, जिसमें सभी जानकारी आपको भर देना है। 

अगर आपको आवेदन फॉर्म भरना नहीं आता है तो आप किसी भी पढ़े लिखे व्यक्ति से यह आवेदन फार्म भरवा सकते हैं। इसके बाद आपको आवेदन फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी अटैच कर देनी है। इसके बाद आवेदन फार्म को आप आंगनबाड़ी केंद्र पर जमा करवा सकती हैं या फिर जिला कार्यालय में जमा किया जा सकता है, जिसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसे अपने पास रख लेना है।

योजना में आवेदन के बाद आवेदन की स्थति कैसे चेक करे | Check Status of Mahtari Vandana Yojana

आपने चाहे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया हो या ऑफलाइन माध्यम से, आप इस योजना की आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया नीचे बताई जा रही है।

  • योजना के अंतर्गत ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको विजिट करना होगा।
Mahtari Vandana Yojana cg state gov in
Mahtari Vandana Yojana cg state gov in
  • होम पेज पर ही आपको आवेदन की स्थिति का विकल्प नजर आ जाएगा, उस पर  क्लिक करने से एक नया पेज खुल जाएगा।
Mahtari Vandana Yojana cg state gov in
Mahtari Vandana Yojana cg state gov in
  • इसके बाद में आपके यहां पर लाभार्थी का नाम, लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर या आधार कार्ड में से कोई एक जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और सबमिट करें पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद स्क्रीन पर आप देख पाएंगे कि आपकी आवेदन की स्थिति क्या है और आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।

सारांश | Conclusion

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई Mahtari Vandana Yojana बहुत ही हेल्पफुल हो रही है। योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹1000 हर महीने मिलते हैं जिसका उपयोग वह अपनी दैनिक जीवन की ज़रूरतें, ग्रॉसरी का सामान खरीदने, अपने लिए खाने-पीने की सामग्री खरीदने के लिए करती हैं। महिलाओं के लिए ₹1000 की हेल्प बहुत बड़ी होती है। इसीलिए यह योजना काफी पसंद की जा रही है। योजना के माध्यम से अगर आपको भी लाभ मिल रहा है और दी गई जानकारी आपको पसंद आई है तो इसे लाइक शेयर जरूर करें।

More USE Full Links For – You 

Join Our WhatsApp Group ➡ Click Here for Join Now ✅
Join Our Telegram Group   ➡ Click Here for Join Now ✅
आधिकारीक वेबसाइट             ➡ यहां पर क्लिक करें              ✅
यह भी जाने –

Leave a Comment