PM Kisan Mandhan Yojana 2024: मिलेगी ₹3000 की पेंशन हर महीने, किसानो को देना होगा सिर्फ ₹55 महीने में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PM Kisan Mandhan Yojana 2024: आज इस आर्टिकल में हम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं। यह योजना विशेष रूप से किसानों के लिए शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत किसानों को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद में हर महीने ₹3000 तक की पेंशन दी जाती है। यह पेंशन किसानों के बैंक अकाउंट में सरकार द्वारा डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को इस योजना में आवेदन करना होता है।

आज इस आर्टिकल में सभी किसान भाइयों को हम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में बताएंगे। इस आर्टिकल को पढ़कर आपको पता चलेगा कि यह योजना क्या है और कैसे आप इसका लाभ उठा सकते हैं, साथ ही योजना की पात्रता आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आपको मिलेगी।

PM Kisan Mandhan Yojana 2024 – Overview

Name of SchemePM Kisan Mandhan Yojana 2024
Started ByCentral Government
Beneficiaryछोटे और सीमांत किसान
ObjectivesPension to Farmers
Mode of ApplyOnline
Official Websitehttps://maandhan.in/

 

Read Also –

PM Kisan Mandhan Yojana क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस योजना के अंतर्गत जब किसान की उम्र 18 से लेकर 40 वर्ष के बीच में होती है तो उसे आवेदन करना होता है। इन किसानों को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद में हर महीने ₹3000 की पेंशन मिलती है। इसी योजना के अंतर्गत देशभर के 5 करोड़ से भी अधिक किसान इस समय लाभ उठा रहे हैं। ऐसे छोटे और सीमांत किसान जिनके पास खेती करने योग्य दो हेक्टेयर से भी कम जमीन है वह इस योजना के पात्र हैं। अगर आवेदन करने वाले किसान की किसी भी कारण व मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी को ₹1500 हर महीने की पेंशन सरकार द्वारा दी जाती है।

PM Kisan Mandhan Yojana उद्देश्य

किसान मानधन योजना का मुख्य उद्देश्य किसान की उम्र 60 वर्ष होने के बाद उन्हें जीवन यापन करने हेतु ₹3000 की राशि पेंशन के रूप में हर महीने देना है। इस राशि का उपयोग किस अपनी वृद्धावस्था में जीवन की ज़रूरतें पूरी करने के लिए कर सकता है। इस योजना के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष रूप से बुजुर्ग किसानों के लिए यह योजना है, इससे किसानों को एक सामाजिक सुरक्षा मिलती है।

PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ किसे नहीं मिलेगा

  • ऐसा किसान जो पहले से ही सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी अन्य पेंशन योजना का लाभ उठा रहा है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • ऐसे किसान जिनका सिलेक्शन प्रधानमंत्री मानधन योजना के अंतर्गत हो चुका है, उन्ह इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • ऐसे किसान जिनके परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में है या रिटायर्ड हो चुके किसान उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ किसे मिलता है?

  • ऐसे किसान जो भारत के स्थाई निवासी हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता है।
  • ऐसे किसान भाई जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 वर्ष के बीच में है वह इसमें आवेदन कर सकते हैं।
  • ऐसे सभी किसान जिनके पास खेती करने के लिए दो हेक्टेयर से कम जमीन है वह इसमें आवेदन कर सकते हैं।

PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ

  • योजना के अंतर्गत जिन किसानों की उम्र 60 वर्ष पूरी हो जाएगी, उनको ₹3000 महीने की पेंशन मिलेगी।
  • इस योजना के माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों को लाभ प्रदान किया जाता है।
  • योजना में आवेदन करने के लिए किसान की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए, इस दौरान किसानों को ₹55 से लेकर ₹200 हर महीने की मासिक प्रीमियम जमा करवाने का विकल्प मिलता है।

18 से 40 वर्ष की उम्र तक कितनी प्रीमियम देनी होती है?

प्रवेश आयु सुपरनेशनसदस्य का मासिक योगदानसरकार का मासिक योगदानकुल मासिक योगदान)
186055.0055.00110.00
196058.0058.00116.00
206061.0061.00122.00
216064.0064.00128.00
226068.0068.00136.00
236072.0072.00144.00
246076.0076.00152.00
256080.0080.00160.00
266085.0085.00170.00
276090.0090.00180.00
286095.0095.00190.00
2960100.00100.00200.00
3060105.00105.00210.00
3160110.00110.00220.00
3260120.00120.00240.00
3360130.00130.00260.00
3460140.00140.00280.00
3560150.00150.00300.00
3660160.00160.00320.00
3760170.00170.00340.00
3860180.00180.00360.00
3960190.00190.00380.00
4060200.00200.00400.00

 

PM Kisan Mandhan Yojana का दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • खेत की खसरा खतौनी
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Kisan Mandhan Yojana में आवेदन

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए किसान भाइयों को नीचे बताई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करना है।

  • आप ऊपर इस आर्टिकल में आपको जो दस्तावेजों की लिस्ट दी गई है, आपको सभी दस्तावेज लेकर अपने नजदीकी जनसेवक केंद्र पर विजिट करना है।
PM Kisan Mandhan Yojana
PM Kisan Mandhan Yojana
  • यहां पर आपको VLE को सभी दस्तावेज सबमिट करके बताना होगा कि आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करना चाहते हैं।
PM Kisan Mandhan Yojana
PM Kisan Mandhan Yojana
  • सीएससी केंद्र संचालक आपके लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरेगा, जिसमें आपकी पर्सनल जानकारी आपकी बैंक की डिटेल और आपके द्वारा उपलब्ध करवाई गई सभी जानकारी दर्ज करेगा।
  • इसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट से ऑटोमेटिक प्रीमियम राशि काटने के लिए सहमति देनी होगी।
  • आपके कुछ दस्तावेजों को स्कैन करके संचालक द्वारा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
  • इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड भी दे दिया जाएगा, जिसका उपयोग करके आप लोगों कर पाएंगे।

PM Kisan Mandhan Yojana में लोगिन कैसे करे

  • इस योजना के अंतर्गत लोगिन करने के लिए आपको होम पेज पर आ जाना है।
  • यहां पर आपको Sign In का विकल्प नजर आ जाएगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर यूजर नेम, ईमेल आईडी, पासवर्ड आदि का उपयोग करके साइन इन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरीके से आप इस योजना में लॉगिन कर सकते हैं।

सारांश

इस आर्टिकल में आज मैंने आपको किसान भाइयों के लिए चलाई जा रही मानधन योजना के बारे में जानकारी दी है। इस योजना के अंतर्गत किसान भाई जो 18 से लेकर 40 वर्ष की उम्र तक एक प्रीमियम राशि का भुगतान करते हैं, उन्हें 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद ₹3000 हर महीने की पेंशन दी जाती है। यह योजना किसान भाइयों के लिए उनकी बुजुर्ग अवस्था में जीवन यापन करने हेतु बहुत ही लाभदायक सिद्ध होती है। उम्मीद करते हैं कि आपके यहां पर जो भी जानकारी हमने दी है वह आपको पसंद आई होगी।

More USE Full Links For –  You 

Join Our WhatsApp Group ➡Click Here for Join Now ✅
Join Our Telegram Group   ➡Click Here for Join Now ✅
आधिकारीक वेबसाइट             ➡यहां पर क्लिक करें           ✅
यह भी जाने –

 

 

 

 

Leave a Comment